फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिश्रित कूड़ा दिया तो होगा जुर्माना

Thu, 14 May 2026 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर में आयुक्त नेत्रा मेती की अध्यक्षता में होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, व्यापार मंडल और सब्जी मंडी प्रतिनिधियों के साथ कचरा प्रबंधन व स्वच्छता मुद्दों को लेकर बैठक हुई। आयुक्त ने सभी लोगों और संस्थानों से अपील की कि वे घरों और प्रतिष्ठानों से कचरा पृथक रूप में ही दें। मिश्रित कचरा मिलने पर नगर निगम जुर्माना लगाएगा। प्रमुख बाजार क्षेत्रों में रात्रि के समय दुकानें बंद होने से पहले गीले कचरे के निपटान के लिए विशेष कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था की जाए। कांच, थर्मोकोल और भारी मात्रा वाले कचरे जैसे गद्दे आदि के लिए साप्ताहिक या 15 दिन में विशेष संग्रहण वाहन भेजने का निर्णय भी लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें