फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 7 हजार ने किए दर्शन

Wed, 10 Jun 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर में मंगलवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। संवाद
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रशासन के अनुसार दिनभर करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा धाम मां के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर दर्शन से पहले पवित्र बाण गंगा में स्नान किया। सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए थे। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद

चामुंडा मंदिर में मंगलवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें