धर्मशाला। ड्रीम इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (डीआईआईएचएम) धर्मशाला में आयोजित वार्षिक समारोह में हिमाचली लोकगायक इशांत भारद्वाज की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उनके लोकप्रिय पहाड़ी गीतों पर छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने जमकर आनंद लिया।
समारोह का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने किया। राकेश आनंद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी, सिरमौरी, नेपाली और हरियाणवी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लघु नाटकों का भी प्रदर्शन किया।
इशांत भारद्वाज ने ‘चली कुड़मेट’, ‘तेरा मेरा लगन’, ‘लंबे तेरे लारे’ और ‘गोजरी’ सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने छात्रों, शिक्षकों और संस्थान प्रबंधन को बधाई दी। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरपर्सन शिवानी जम्वाल, निदेशक नरेश जसरोटिया, फाउंडर मनु जम्वाल, सेंटर हेड इशिका मिश्रा सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।