धर्मशाला में तिब्बती महिला विद्रोह दिवस पर मैक्लोडगंज से कचहरी अड्डा तक रैली निकालकर प्रदर्शन क
- फोटो : परिजनों से घटना की जानकारी करती पुलिस।
मैक्लोडगंज। तिब्बती राष्ट्र विद्रोह दिवस पर बुधवार को तिब्बती वूमन एसोसिएशन ने धर्मशाला की सड़कों पर उतरकर चीन के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान महिलाओं ने मैक्लोडगंज से कचहरी चौक तक विरोध रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय की महिलाओं ने तिब्बत में चीन की ओर से किए जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर नारेबाजी की।
महिलाओं का कहना था कि तिब्बत में चीन सरकार की ओर से तिब्बतियों के साथ खुलेआम मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी तिब्बत में चीन के बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की।