धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर सिविल लाइन में ख़राब हुई नगरोटा बगवां डिपो की एचआरटीसी बस। संवाद
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पालमपुर रोड पर नगरोटा-बगवां डिपो की एचआरटीसी बस बुधवार को कचहरी के समीप खराब हो गई। बस नगरोटा से धर्मशाला के लिए आ रही थी, कचहरी में अचानक से बस खराब होने के कारण सड़क पर कुछ समय तक लंबा जाम लगा गया। वाहन चालक एक तरफ से गाड़ियों को निकालने का इंतजार करते रहे, जिस कारण दूसरी तरफ लंबा जाम लग जा रहा था। बस किन्हीं तकनीकी खराबी के कारण अचानक से रुक गई थी, हालांकि उस बस को कुछ समय बाद वहां से हटा लिया गया। नगरोटा-बगवां के आरएम रजिंद्र पठानिया ने बताया कि बस तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क में रुक गई थी, जो लगभग 20 से 25 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद बस चालक बस को ठीक करवाकर वापस धर्मशाला से नगरोटा के लिए निकल गए थे। संवाद