फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दलाई लामा के जन्मदिन पर तिब्बती परिधानों की धूम

Sun, 06 Jul 2025 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरू के जन्मदिन के लिए नए कपड़े खरीदते हुए तिब्बती समुदाय के लोग। संवा
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर तिब्बती पहनावे की मांग में भारी उछाल आया है। दलाई लामा के जन्मदिन समारोह में भाग लेने पहुंचे भिक्षु और मोंक विशेष रूप से अपने पारंपरिक लाल कसाया (वस्त्र) की तलाश कर रहे हैं, जिससे उनकी पहचान होती है।
विज्ञापन

भिक्षुओं के बीच सेडप, ओलेन, टोंगे और जेन जैसे परिधानों की भी काफी मांग है। इसके अतिरिक्त, विवाहित पुरुषों में चौपा और महिलाओं में पेंडेन की मांग भी बढ़ गई है। ये परिधान बाजार में गर्म और सूती सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 70 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये प्रति मीटर तक है।
धर्मशाला और मैक्लोडगंज में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। धर्मगुरु के जन्मदिन को लेकर भिक्षुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और वे हर साल नई पोशाकें तैयार करवाते हैं।
विज्ञापन

इस उत्साह का सीधा फायदा धर्मशाला और मैक्लोडगंज के बाजारों में स्थित विभिन्न दुकानों को मिल रहा है। दुकानदार हर साल इस अवसर पर अच्छे कारोबार की उम्मीद करते हैं। धर्मशाला के एक दुकानदार तनु रुस्तगी ने बताया कि इस समय उनके पास अधिकतर लोग खरीदारी करने आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी दलाई लामा के जन्मदिन को लेकर कारोबार में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है और उन्हें आगे भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें