फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां में कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे चार युवक

Sun, 06 Jul 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। -स्रोत ः जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां बस स्टैंड से करीब 500 मीटर दूर देहरा चौक की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि चालक सहित चारों युवाओं को मामूली चोटें ही आईं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी अविंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर बताया कि कार कथोली से देहरा चौक की तरफ जा रही थी, जिसमें चार युवक सवार थे। अचानक सामने से मवेशियों के सड़क पार करने के कारण चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। कार में सवार चारों युवाओं को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोटों से बचाव हुआ। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें