नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी के तहत जगह-जगह सभी स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में सभी सरकारी दफ्तरों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज ने बताया कि इस संदर्भ में 20 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नगरोटा बगवां के एनएसएस और एनसीसी वॉलंटियर को साथ लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
रैली बॉय स्कूल से पुराने बस अड्डा तक जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। 21 जनवरी को राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां में और 22 जनवरी को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों को टीबी मुक्त भारत के प्रति शपथ दिलाई जाएगी। संवाद