फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली में पटाखों की बिक्री के लिए तीन स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने दीपावली के उपलक्ष्य पर पटाखे बेचने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। उपमंडल मुख्यालय जवाली के लिए महाराणा प्रताप ग्राउंड मकड़ाहन, आरा ग्राउंड वार्ड-8 जवाली और मिनी सचिवालय ग्राउंड जवाली चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

तहसील नगरोटा सूरियां के लिए दशहरा ग्राउंड नगरोटा सूरियां और उपतहसील कोटला के लिए रावमापा ग्राउंड कोटला चिह्नित किए गए हैं। पटाखों की बिक्री के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने का समय रात 10 बजे तक निर्धारित किया है और दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति होगी। चिह्नित किए गए स्थानों बारे तहसीलदार जवाली, नगरोटा सूरियां, नायब तहसीलदार कोटला, एसएचओ पुलिस थाना जवाली, सचिव नगर पंचायत जवाली और अग्निशमन विभाग चौकी जवाली को आदेशों की पालना करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें