फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से दंपति समेत तीन झुलसे

Thu, 05 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत भवारना के वार्ड नंबर एक में अचानक घर में स्टोव फटने से दंपति और बुजुर्ग महिला झुलस गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है, जब वार्ड नंबर एक के राजेश कुमार उसकी पत्नी सुलोचना देवी और मां बीना देवी घर पर ही थे।
विज्ञापन


राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घर में स्टोव पर खाना बनाते समय अचानक स्टोव फट गया। इससे सुलोचना को आग लग गई। उसे आग से बचाते समय राजेश और उसकी मां भी झुलस गए। बाद में तीनों को पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को टीएमसी रेफर कर दिया है।

तीनों का इलाज चल रहा है। सास-बहू की हालात गंभीर बनी हुई है। टांडा अस्पताल में आग से झुलसे लोगों के बयान लेने पुलिस पहुंची तो सास बीना देवी और सुलोचना देवी कुछ बता पाने की हालत में नहीं थीं। जबकि राजेश ने स्टोव फटने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने सुलोचना के मायके वालों से भी गहनता से पूछताछ की है। मायके वालों ने भी किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है लेकिन उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी का बयान ही उनको मान्य होगा। बहरहाल पुलिस अब सास और बहू के बयानों के बाद ही कुछ कर पाएगी। डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि आग लगने से तीन लोग झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें