कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत मटौर के पास सोमवार को दाेपहर बाद एक निजी बस की टक्कर से तीन कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस से जानकारी के अनुसार मटौर चाैक के पास एक निजी बस पठानकोट से कांगड़ा आ रही थी। बस ने एक कार को टक्कर मार दी, जिस कारण कार आगे खड़ी दूसरी कार से टकराई और दूसरी कार तीसरी कार से जा टकराई।
इस टक्कर में तीन कारें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। हालांकि इस हादसे में किसी को चाेट नहीं आई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने की है।