फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो मामलों में 34.4 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 34.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खोली निवासी अविनाश उर्फ निक्का के घर पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान 12.62 ग्राम नशा बरामद किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस टीम ने समेला रेलवे ओवर ब्रिज के पास नाकेबंदी के दौरान एक पंजाब नंबर की कार को तलाशी के लिए रोका। कार सवार साजन (33) और राकेश कुमार (39), दोनों निवासी जालंधर के कब्जे से 21.78 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें