फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला की सड़कें 5.60 करोड़ से होंगी चकाचक, जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बीते साल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई धर्मशाला की सड़कें जल्द चकाचका होने वाली हैं। सड़कों के मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्य जल्द गति पकड़ेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंडल धर्मशाला को प्रदेश सरकार से पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) के तहत अब तक कुल 5.60 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


15 सड़कों के लिए यह बजट विभाग को तीन अलग-अलग किस्तों में जारी किया गया है। इसमें पहली किस्त में 2 करोड़, दूसरी में 50 लाख और तीसरी किस्त में 3.10 करोड़ रुपये शामिल हैं। अब कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपदा के तुरंत बाद विभाग ने इन सड़कों को मिट्टी, पत्थर और क्रेटवर्क के माध्यम से केवल अस्थायी तौर पर यातायात के लिए बहाल किया था।

बजट उपलब्ध होने के बाद अब इन सड़कों पर कंक्रीट वर्क और टारिंग (तारकोल बिछाने) का पक्का कार्य शुरू किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने खस्ताहाल सड़कों के रखरखाव के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है, ताकि भविष्य में होने वाले भूस्खलन या बारिश से सड़कों को सुरक्षित रखा जा सके और क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


इन 15 सड़कों का होगा मरम्मत कार्य

- अघंजर महादेव मंदिर, सलेट गोदाम-जूहल : 94.34 लाख रुपये

- कोतवाली बाजार से मैक्लोडगंज खड़ा डंडा रोड: 51.18 लाख रुपये

- माता कुनाल पत्थरी, जटेहड़, सनौरा : 35.40 लाख रुपये

- धयाल से भत्तला : 25.41 लाख रुपये

- नड्डी से बलरेह : 19.80 लाख रुपये

- सराह से बलह : 15.28 लाख रुपये

- क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से गोरखा भवन श्यामनगर : 10.74 लाख रुपये

- हीरू-दसालन-गमरू : 9.49 लाख रुपये

- योल से चतेहड़ : 8.20 लाख रुपये

- बारह कोठा, अखनखोला से सुधेड़ : 7.70 लाख रुपये

- सिद्धबाड़ी-तपोवन-कनेड : 5.12 लाख रुपये

- योल से डाढ : 4.80 लाख रुपये

- टंग से उथड़ाग्रां : 3.15 लाख रुपये

- कस्बा से कश्मेहड : 2.98 लाख रुपये

- दाड़ी आईटीआई से क्रिकेट स्टेडियम : 2 लाख रुपये

सरकार से पीडीएनए के तहत 5.60 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस राशि से बारिश से प्रभावित सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। टेंडर प्रक्रिया के उपरांत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -चंद्रशेखर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें