सांसद राजीव भारद्वाज भाली में फोरलेन प्रभावितों से मिलते हुए। स्रोत संवाद
कोटला (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को कोटला रेस्ट हाउस में एनएचएआई के अधिकारियों और प्रशासन के साथ बैठक की। इसके साथ भाली में फोरलेन से प्रभावित परिवारों के घरों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के घरों को देखा और तुरंत राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन और फोरलेन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर और जमीन खतरे में आ रहे हैं, उनमें से 10 परिवारों को तुरंत राहत और तुरंत सर्वे करके मुआवजा दिया जाए।
उनके रहने की व्यवस्था की जाए या अन्य मकान में रहने का किराया दिया जाए। सांसद ने त्रिलोकपुर और कोटला के शमशान घाट और रास्तों को तय सीमा के अंदर ठीक करने की निर्देश दिए। उन्होंने सोहल्दा रोड, बडेड रोड और 32 मील से सोहल्दा रोड़ के लिए यूटर्न के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर पठानकोट मंडी फोरलेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला, एसडीएम संजीव जम्वाल, भाजपा नेता संजय गुलेरिया और पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।