पालमपुर में संगोष्ठी में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। स्त्रोत- पार्टी
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला भाजपा की ओर से पालमपुर में बजट संगोष्ठी का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। त्रिलोक कपूर ने कहा कि इस वर्ष के बजट कि देश और दुनिया में जो सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले 11 वर्षों का प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता के सुख-दुख से जुड़ा हुआ और विकसित भारत की यात्रा का एक विकासनात्मक रूप से आत्मविश्वास भरा कदम है। इस मौके पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य घनश्याम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष एडवोकेट गोपेश शर्मा, सुरेश पठानिया, हंसराज चौधरी, विकास धीमान, चंद्रवीर कटोच, सरिता पठानिया, हनुमंत शर्मा, उषा राणा, सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा और कार्यक्रम के संयोजक राजेश राणू सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता इस संगोष्ठी में विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद