फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धुम्मूशाह मेले में इस बार भी महिलाएं दिखा सकेंगी दांवपेच

Sun, 05 Apr 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के दाड़ी मैदान में आयोजित होने वाले धुम्मूशाह मेले में पुरुषों के साथ इस वर्ष भी महिला पहलवानों को अपने दावपेंच दिखाने का मौका मिलेगा। मेला प्रबंधन ने घोषणा की है कि केवल प्रदेशभर की महिला पहलवान इस छिंज प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए अलग वर्ग निर्धारित किया गया है।
नौ और 10 अप्रैल को छिंज का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छिंज प्रतियोगिता में भाग लेने में लिए पहलवानों को ऑन द स्पॉट पंजीकरण करना होगा। हालांकि पिछले साल प्रशासन की ओर से ऑफलाइन सहित ऑनलाइन भी आवेदन करने की सुविधा दी गई थी। इसके चलते पहलवानों ने प्रदेश के किसी भी कोने में बैठकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया था।
विज्ञापन


सेमीफाइनल हारने वालों को भी मिलेगा इनाम
इस बार मेले में काफी बदलाव किया गया है। इसके तहत प्रशासन छिंज का सेमीफाइनल हारने वालों को भी इनाम देगा। यह पहली बार किया जाएगा। पहले छिंज मेले में प्रदेश सहित अन्य राज्य के पहलवान भी भाग लेने पहुंचते थे लेकिन पिछले वर्ष से केवल हिमाचल के पहलवानों को ही मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन



धुम्मूशाह मेले में विशेष वर्ग के तहत महिलाओं की कुश्ती होगी। 9 और 10 को आयोजित होने वाली छिंज में प्रदेश की महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 8 अप्रैल को विधिवत तरीके से मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
-मोहित रतन, एसडीएम व मेला अधिकारी धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें