परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर तहसील प्रशासन कालेश्वर में पहली बार राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का आयोजन करेगा। पहले रक्कड़ तहसील के तहत इसका आयोजन होता रहा है। मेला 12, 13 और 14 अप्रैल को तीन दिन तक चलेगा। मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
तहसीलदार परागपुर चिराग शर्मा ने कहा कि मेला मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्तियां भी की गई हैं। मेले में पार्किंग सुविधा के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक कमेटी का गठन किया है।