फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घर से एलसीडी टीवी और बर्तन ले गए चोर

Thu, 04 Jun 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पंचायत इच्छी में दिनदहाड़े हुई चोरी मामले की जांच करते हुए पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत इच्छी में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर घर से एलसीडी टीवी और सामान चोरी किया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस थाना प्रभारी ऊधम सिंह ने बताया कि गांव सहौड़ा के पंकज कुमार ने पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी कि इच्छी स्थित उनके घर के दरवाजों की कुंडी खुली हुई है और चोरी होने की आशंका है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को दिए बयान में पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे वह पत्नी राजेश्वरी के साथ इच्छी स्थित नागनपट्ट वार्ड-10 अपने नए घर पहुंचे। उन्होंने जब घर का मुख्य दरवाजा खोला तो पाया कि बैठक कक्ष की दीवार पर लगा 32 इंच का एलसीडी टीवी गायब था।
इसके अलावा एक कमरे में रखे स्टील और पीतल के बर्तन, जिन्हें बोरी में भरकर रखा गया था, भी चोरी हो चुके थे। कमरे की सेल्फ पर रखे एल्यूमीनियम के तीन पतीले भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना गगल में प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है। यदि किसी व्यक्ति को घटना के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें जिससे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें