फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननाओं में तीन घरों से गहने और नकदी उड़ा ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। गांव ननाओं में मंगलवार रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक साथ तीन घरों में चोरी होने से लोगों में दहशत है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चोर गहनों समेत सात हजार की नकदी उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार रात चोरों ने ननाओं में एक साथ तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सात हजार की नकदी और गहने चुराकर ले गए। शातिरों ने पिंकी देवी पत्नी गगन परमार, कुसुम देवी पत्नी सुरेंद्र परमार और ओंकार सिंह के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कुसुम देवी घर पर नहीं थी, जबकि ओंकार सिंह बंगलूरू में रहते हैं। बुधवार सुबह चोरी का पता चलते ही गांव में दहशत फैल गई। विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का गांव होने के चलते पुलिस चोरी का पता चलते ही सुबह ननाओं पहुंच गई। परमार ने भी पुलिस को जल्द छानबीन करने के आदेश दिए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। उधर, थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें