फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की रिमांड पर भेजा दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा) पुलिस थाना जवाली में युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवती ने 10 नवंबर को पुलिस थाना में लिखित बयान दिया है कि सिद्धपुरघाड़ के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। अब शादी कहीं अन्यत्र कर रहा है। शिकायतकर्ता युवती ने कहा कि एससी वर्ग से संबंध रखती है व युवक ओबीसी वर्ग से है। एससी वर्ग से होने के कारण शादी नहीं कर रहा है। जवाली पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जवाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें