फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में 3 और 4 जून को रहेगी छुट्टी, 5 से होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डिग्री काॅलेज धर्मशाला में सोमवार और मंगलवार को छुट्टी रहेगी। काॅलेज में यह छुट्टी 4 जून को होने वाली लोकसभा और विधानसभा की मतगणना के चलते दी गई है। जानकारी के अनुसार जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने निर्देश जारी करते हुए राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मशाला में 3 और 4 जून को छुट्टी घोषित की है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि 4 जून को मतगणना के चलते काॅलेज के प्रयास भवन में केवल मतगणना अधिकारियों को ही जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा कालेज परिसर में काफी भीड़ रहेगी। इन सब को देखते हुए डिग्री काॅलेज धर्मशाला में 3 और 4 जून को छुट्टी दी गई है। इस संदर्भ में कालेज के प्रिंसीपल राकेश पठानिया ने कहा कि जिलाधीश के आदेशों का पालन करते हुए काॅलेज में 3 और 4 जून को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि 3 जून से नए शैक्षणिक सत्र के लिए चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया अब 5 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें