बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी और छोटा भंगाल के मुल्थान, बरोट और राज गूंधा में पर्यटक सीजन अपनी चरम सीमा पर है। अवकाश के दिन होने, बढ़ती गर्मियों और वीकेंड के चलते बाहरी प्रदेशों के पर्यटकों के साथ प्रदेश के पर्यटक भी बड़ी संख्या में इन स्थानों पर दस्तक दे रहे हैं। बीड़ में रोजाना पांच सो से अधिक टेंडम उड़ानें हो रही हैं और होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस पूरी तरह से पैक हैं।
छोटा भंगाल के वरोट में सभी कैंपिंग साइट आगामी एक सप्ताह तक बुक चल रही हैं। यही स्थिति बिलिंग से आगे राज गूंधा वैली की है। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार को इन इन छोटे पर्यटक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अबरोल ने बताया कि लंबे अरसे के बाद घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ और सरकार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मूल भूत सुविधाओं की तरफ ध्यान देना चाहिए।