फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बज्रेश्वरी घाट पर रोजाना होगी संध्याकालीन आरती

Thu, 13 Mar 2025 08:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा शहर के पास बनेर खड्ड के किनारे बज्रेश्वरी घाट का निर्माण कार्य जोरों पर है। आगामी दिनों में यहां संध्याकालीन आरती रोजाना करवाई जाएगी। जुलाई तक घाट निर्माण के मुख्य स्वरूप को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर वीरवार को एसडीएम ईशांत जसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेर खड्ड के किनारे घाट का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


घाट का निर्माण भव्य तरीके से किया जाएगा। यह घाट मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और यहां आम लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। घाट में भव्य द्वार, श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, स्नानागार, वस्त्र बदलने का स्थान, दर्शक दीर्घा, दुकानें और चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, चारों तरफ सौंदर्यीकरण और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर इस मौके पर उनके साथ मंदिर अधिकारी नीलम राणा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत और नरेंद्र धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें