फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वर्ल्ड का फाइनल मैच शुरू होते ही बाजारों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गुजरात के अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला शुरू होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए जहां क्रिकेट प्रेमी घरों में टीवी के आगे बैठे गए तो वहीं बाजारों में भी दुकानदार टीवी और मोबाइल पर मैच देखते नजर आए। रविवार को कांगड़ा में कई बाजार सुबह खुले तो ग्राहकों और लोगों का चहलकदमी शुरू हुई लेकिन दोपहर बाद करीब एक बजे बाजारों में धीरे-धीरे रौनक कम होने लगी। पौने दो बजे के करीब कई बाजारों में एकदम सन्नाटा पसर गया। दुकानदार भी अपनी दुकानों में टीवी के आगे बैठकर मैच शुरू होने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

जिले में कई बाजारों में तो कुछ दुकानदारों ने मैच देखने के लिए छुट्टी कर ली। कई जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण किया गया लेकिन यहां भी लोगों की खासी भीड़ नजर नहीं आई। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों ने भी बड़ी स्क्रीन पर कुछ समय के लिए भारत की पारी का आनंद लिया लेकिन जब भारतीय टीम के बल्लेबाज आउट होने लगे तो वह मायूस होकर वापस घर लौट आए। जिला कांगड़ा के पालमपुर, गगल, कांगड़ा, देहरा, बैजनाथ, नूरपुर, पंचरुखी बाजार सहित कई बाजारों में रविवार को होने वाली रौनक न के बराबर रही। वहीं दुकानदार भी यही कहते दिखे कि आज तो भारतवासियों के बड़ा दिन है। आज बाजार में चाहे कमाई हो या न हो लेकिन भारत विश्व कप का विजेता बनना चाहिए। उधर, कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र जंवाल ने कहा कि रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप के फाइनल मुकाबला होने के कारण बाजार में रौनक कम रही। लोगों ने घरों में रहकर बाजार का रुख न करते हुए घर बैठकर मैच ही देखा है। धर्मशाला ही नहीं जिले के अन्य बाजारों में भी विश्व कप के फाइनल मुकाबले के चलते कम रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें