गंगथ (कांगड़ा)। श्रीनगर से सुरक्षित घर पहुंची नूरपुर उपमंडल के सुखार पंचायत की अवंतिका सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान सभी छात्र डरे हुए थे। वह हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी श्रीनगर में चौथे सेमेस्टर की सेकंड ईयर की छात्रा है।
भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के दौरान वह श्रीनगर यूनिवर्सिटी में ही थी। उन्हाेंने कहा कि तनावपूर्ण हालात में यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने सभी बच्चों की बहुत मदद की। विवि प्रबंधन की ओर से 10 मई को उन्हें जम्मू राज्य परिवहन की बस में बिठाकर उन्हें जम्मू तक भेजा। इसके बाद हिमाचल सरकार ने उनकी बहुत सहायता की और रहने सहित खाने-पीने इत्यादि की सभी सुविधाएं मुहैया करवाईं।
इसके अगले दिन एचआरटीसी की बसें उपलब्ध करवा कर घर पहुुंचाया। उन्होंने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी का धन्यवाद किया, जिससे कि वह सभी छात्र सुरक्षित अपने-अपने घरों पर तक पहुंच पाए।