मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही जाम की स्थिति पेश आना शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी पर्यटकों को लगभग आधा घंटा जाम के चलते गाड़ियों में ही बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पर्यटन सीजन के चलते पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सप्ताह भी लंबा वीकेंड रहा था, इस बार भी शुक्रवार को छुट्टी के चलते वीकेंड लंबा होने से पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते जाम लगना तो लाजिमी ही है।
हालांकि जाम लगभग आधा घंटा ही रहा, जिससे पर्यटक काफी परेशान हुए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल करवा दिया। मैक्लोडगंज के मुख्य चौक से लेकर फरसेटगंज स्थित चर्च, भागसूनाग मार्ग, जोगीवाड़ा मार्ग सहित खड़ा डंडा मार्ग पर लगभग आधा घंटा तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
जाम के चलते स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी के साथ आईपीएल मैचों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था के लिए और कारगर कदम उठाने का आग्रह किया है।
बाक्स:
सीजन के दौरान तो यहां पर बहुत ही ज्यादा गाड़ियों का जाम लगता है। प्रशासन को मैक्लोडगंज में एक-दो पार्किंग और बनानी चाहिए, जिससे कि किसी भी आने-जाने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन स्मार्ट सिटी और रेस्टोरेंट
प्रशासन को जल्द से जल्द यहां पर पार्किंग बनानी चाहिए, क्योंकि यहां पर देश-विदेश से पयर्टक घूमने आते हैं, तो सबसे पहले तो वह जाम की स्थिति से ही जूझते हैं।
नाजीर, कारोबारी
मैक्लोडगंज में दो या तीन से अधिक पार्किंग होने के बावजूद भी यहां पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। इससे लोगों को जाम जैसी स्थिति से दो-चार होना पड़ता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि यहां पर आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो।
-सुरेंद्र शर्मा, होटल कारोबारी
मैक्लोडगंज या आसपास के क्षेत्र में प्रशासन को पार्किंग का निर्माण करना चाहिए, ताकि मैक्लोडगंज में जाम की स्थिति से लोगों को निजात मिल सके। यहां जो पार्किंग हैं, वे यहां पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए यहां पर और पार्किग की जरूरत है।
-अनम नासिर, दुकानदार
राहुल धीमान
राहुल धीमान
राहुल धीमान
राहुल धीमान