फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजपुर टांडा में 27 वर्षीय युवक का शव घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अखिल कुमार (27) पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 11, राजपुर टांडा के रूप में हुई है। वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में वितरण कर्मी था। पुलिस के अनुसार, अखिल ने कमरे में पंखे से चादर का फंदा लगाया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के दादा ईश्वर चंद तथा ताया शम्मी राज के बयान दर्ज किए। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। मृतक के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। उसके पिता विदेश में और माता महाराष्ट्र में रहती हैं। दोनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पालमपुर में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के ताया शम्मी राज को सौंप दिया गया। पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें