फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिना नोटिस निकाले कर्मचारी, लेबर इंस्पेक्टर के पास पहुंचे

Fri, 20 Mar 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देहरा में लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर एकत्रित फार्मा फैक्ट्री के कर्मच
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। संसारपुर टैरस स्थित एक फार्मा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को बिना पूर्व लिखित नोटिस के काम से बाहर किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। वीरवार को प्रभावित कर्मचारियों ने देहरा स्थित लेबर इंस्पेक्टर के समक्ष शिकायत की और न्याय की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी राम किशोर ने बताया कि वे दस वर्षों से कंपनी में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन 12 जनवरी को अचानक उन्हें मौखिक रूप से काम पर आने से मना कर दिया। उनका कहना है कि यह श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि उन्हें तुरंत प्रभाव से दोबारा काम पर रखा जाए और उनकी ड्यूटी बहाल की जाए।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि कंपनी उन्हें वापस नहीं रखती है तो उनका बकाया वेतन और अंतिम भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाए। इस दौरान सुरेश कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, ज्योति, दीपक कुमार और विशाल कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं, कंपनी के प्रतिनिधि ने भी अपना पक्ष रखा। लेबर इंस्पेक्टर देव प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था और नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें