बैजनाथ (कांगड़ा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैजनाथ की प्रधानाचार्य रीता शर्मा ने बताया कि लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) कंपनी की ओर से वीरवार को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का विभिन्न चरणों में मूल्यांकन कर 95 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रधानाचार्या ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जो पूरी तरह निशुल्क होगा और प्रशिक्षण के बाद उन्हें राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाया जाएगा। संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से लगभग 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। संवाद