फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सारनू पुल का काम अंतिम चरण में, इसी माह शुरू होगी आवाजाही

Tue, 13 Jan 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के सारनू में बन रहा फोरलेन पुल। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। घटनालू से लेकर रजोल तक के खंड में दो बड़े पुलों (ब्रिज) का निर्माण किया जा रहा है। पहला पुल सारनू और दूसरा चंबी में प्रस्तावित है। सारनू में बन रहे पुल का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यहां सात डबल लेन पिलर और कॉलम बनाने का जटिल कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी ने एक तरफ का लेंटर डाल दिया है। इसके बाद अब फिनिशिंग वर्क जैसे रेलिंग लगाना और सड़क पर लुक (बिटुमेन) बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस परियोजना के मार्ग में मौसम एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा था। साइट इंचार्ज अकांक्ष के अनुसार पिछले डेढ़ साल से चल रहे सारनू पुल के काम को पिछली भारी बरसात के कारण करीब तीन महीने तक रोकना पड़ा था।
हालांकि अक्तूबर से कार्य की गति को बढ़ाते हुए इसे दिन-रात संचालित किया गया, ताकि समय सीमा का पालन हो सके। जनवरी के अंत तक इस पुल के एक हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे घुमावदार सड़क से छुटकारा मिलने के साथ ही थोड़ी दूरी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें