धर्मशाला। ग्राम पंचायत पंतेहड़ पासू में मांझी खड्ड के बहाव को काबू करने के लिए इसके तटों पर क्रेटवाल लगाने का कार्य एक माह से ठप है। इस कार्य को उस स्थान पर बंद किया है, जहां से प्राइमरी स्कूल में 2021 में आई भारी बाढ़ का पानी घुस चुका है।
ऐसे में इस कार्य के ठप होने से क्षेत्र के ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों को चिंता सता रही है कि अगर यह कार्य बरसात आने से पहले पूरा नहीं हुआ तो स्कूल समेत अन्य जगहों को बाढ़ से खतरा हो सकता है।
उधर, जलशक्ति विभाग मंडल, धर्मशाला के एसडीओ पंकज चौधरी ने कहा कि तटीकरण के लिए प्रयोग किए जा रहे तार की आपूर्ति नहीं आ रही है। ये तार एक माह में पहुंच जाएंगे। जैसे ही तार पहुंचेंगे, कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
दुनी चंद
दुनी चंद
दुनी चंद
दुनी चंद