फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम काे मिलेंगे 51 हजार रुपये

Thu, 14 Aug 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। सनातन धर्म सभा की ओर से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 16 अगस्त को दोपहर बाद 3:00 बजे से नगर परिषद मैदान में किया जाएगा। इसके लिए सनातन धर्म सभा के सभी सदस्यों ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के बारे में विचार किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कोई भी गोविंदा की टोली भाग ले सकती है, जो निःशुल्क रहेगी। जो भी गोविंदा की टोली मटकी फोड़ेगी, उसे नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 10 से अधिक टीमें भाग लेती हैं तो विजेता टीम काे 51 हजार रुपये की राशि बताैर इनाम दी जाएगी।
विजेता टीम काे 31 हजार रुपये की राशि बताैर इनाम दी जाएगी। इसके अलावा बच्चाें के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें क्यूट कृष्णा, राधा और कृष्ण लीला के ऊपर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। जो भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, वह सभा के किसी भी सदस्य के पास अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस मौके पर संजय कोच, शुभम, राकेश कथूरिया, रितेश ग्रोवर, संजीव जसवाल, सनी कॉल, वरुण, कुलदीप, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें