धर्मशाला के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मेगा टिंगरिंग डे पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थ
- फोटो : संवाद
धर्मशाला। धर्मशाला छावनी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को मेगा टिंकरिंग डे का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने टीम वर्क और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वैक्यूम क्लीनर का प्रोटोटाइप मॉडल तैयार किया।
प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने बताया कि मेगा टिंकरिंग डे अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग और शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त पहल है। यह कार्यक्रम छात्रों में नवाचार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। छात्रों ने छोटे समय में मिलकर नवाचार परियोजना तैयार करने की अपनी क्षमता प्रदर्शित की कार्यक्रम में अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी शिक्षक संजय कुमार सिंह के साथ मार्गदर्शक शिक्षक किरन कुमारी, पारुल गुप्ता और सपना भी उपस्थित रहे। संवाद