फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैच के दौरान छह शटल बसें चलाएगा परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। वनडे मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) विशेष शटल बस सेवा संचालित करेगा। मैच के दिन कुल छह ई-शटल बसें विभिन्न स्थानों से स्टेडियम तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

निगम के अनुसार चार शटल बसें दाड़ी मेला मैदान से स्टेडियम तक चलेंगी जबकि दो बसों का संचालन धर्मशाला बस अड्डे से किया जाएगा। ये बसें लगातार चक्कर लगाकर दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचाने और मैच समाप्त होने के बाद वापस निर्धारित स्थानों तक छोड़ने का काम करेंगी।
बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इससे निजी वाहनों की संख्या कम होगी और स्टेडियम के आसपास यातायात दबाव तथा जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। दर्शकों को इस शटल सेवा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। बसों के संचालन का पूरा खर्च एचपीसीए वहन करेगा।
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बस संचालन की योजना तैयार की गई है। उन्होंने दर्शकों से अधिक से अधिक शटल बस सेवा का उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें