रक्कड़ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर सोमवार सुबह एक ट्राले का टायर निकल जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्राला प्लाई की सप्लाई लेकर अंब (ऊना) से नादौन की ओर जा रहा था। इस दौरान रक्कड़ बाजार में पहुंचते ही ट्राला हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्राले का एक तरफ का टायर एक्सल टूटने से सड़क से करीब 60-70 मीटर दूर जा गिरा, जिससे ट्राला अनियंत्रित होकर टेढ़ा हो गया, हालांकि वह पलटने से बच गया। गनीमत यह रही कि उसी समय दुकान के बाहर खड़ा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। संवाद