फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीम ने खेतों में जाकर जांची फसल

Thu, 16 Jul 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले फॉल आर्मी वर्म कीट के नियंत्रण के लिए कृषि विभाग ने परागपुर की जंबल और डाडासीबा पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला पालमपुर और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खेतों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को कीट की पहचान और इसके वैज्ञानिक नियंत्रण उपायों की जानकारी दी। डॉ. रिशु धीमान, डॉ. विशाखा पॉल, डॉ. रीता ठाकुर और डॉ. इंदु राणा ने कहा कि किसानों को  कीट के प्रकोप के अनुसार नीम आधारित कीटनाशी और क्लोरएंट्रानिलीप्रोल (कोराजन) का छिड़काव करें। अधिकारियों ने बताया कि इस कीट की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कीटनाशक विभाग के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें