फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयसिंहपुर के चार स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 1.95 करोड़ मंजूर : गोमा

Thu, 16 Jul 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के चार स्वास्थ्य संस्थानों के नए भवनों के निर्माण के लिए करीब 1.95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। स्वास्थ्य केंद्र कोटलू और लंबागांव के नए भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। स्वास्थ्य केंद्र जगरूपनगर के भवन निर्माण के लिए 45.09 लाख रुपये की पहली किस्त और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा के नए भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। साथ ही क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर, आधुनिक और सुगम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें