फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंधड़ से जंगल की आग हुई विकराल, धुएं के गुबार से सहमे लोग

विज्ञापन
योल के पास धलूं के जंगी में लगी आग से उठाता धुंए का गुबार। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में मंगलवार को आए अचानक अंधड़ ने न केवल आम जनजीवन को प्रभावित किया, बल्कि वनों में लगी आग को और अधिक विकराल बना दिया। धर्मशाला के समीप योल से सटे धलूं क्षेत्र के जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

शाम के समय चले तेज अंधड़ ने आग की लपटों को तेजी से फैलाने में ईंधन का काम किया। इससे जंगल के बड़े हिस्से में आग फैल गई और आसमान में धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। योल, धलूं और आसपास के क्षेत्रों में धुएं के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया।
दूर-दूर तक फैली धुएं की चादर से न केवल स्थानीय निवासियों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा, बल्कि वन्यजीवों के लिए भी संकट की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वनों को आग से बचाने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएं, क्योंकि गर्मी के मौसम में सूखी पत्तियों के कारण आग फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें