फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बोदा के अभिषेक बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट, दादा-पिता भी दे चुके हैं सेवाएं

Sun, 13 Dec 2020 12:24 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट अभिषेक पटियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के  बोदा के अभिषेक पटियाल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। डरोह के साथ लगती बोदा पंचायत के अभिषेक पटियाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद की शपथ आईएमए देहरादून में ली। अभिषेक ने शुरू की पढ़ाई माउंट कार्मेल स्कूल ठाकुरद्वारा से की। जमा दो की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से की। उन्होंने बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से की। वे अगस्त 2018 में सीडीएस परीक्षा से आईएमए देहरादून में शामिल हुए। 12 दिसंबर 2020 को दीक्षांत परेड में शपथ ग्रहण की। अभिषेक ने अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी में भी देश सेवा का जज्बा बरकरार रखा है। अभिषेक के दादा भाग सिंह पटियाल भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन


उनके पिता सीता राम पटियाल भी भारतीय सेना के पोस्टल विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह अब भी पोस्टल विभाग में धीरा में सब पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात हैं। अभिषेक के चाचा भी भारतीय सेना में देश की सेवा कर चुके हैं। अभिषेक की बहन स्वेता पटियाल ने एमबीए की पढ़ाई की है। बचपन से ही अपने दादा, पिता और चाचा को सेना की वर्दी में देख देख कर पले बढ़े हुए अभिषेक पटियाल ने बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का मन बना लिया था। उनकी माता मंजुला पटियाल एक गृहणी हैं और उन्हें अपने बेटे की इस उपलब्धि पर नाज है। अभिषेक ने बताया कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को ही देते हैं। वे अपने कुछ गुरुओं को भी याद करते दिखे, जिन्होंने उनका मार्गदर्शन किया। अभिषेक के दादा भाग सिंह स्वर्ग सिधार गए हैं, लेकिन उनकी दादी जमुना देवी भी इस मौके पर काफी खुश दिखीं और कहा कि पौते की इस उपलब्धि पर उन्हें नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें