फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयकारों से गूंजा मां ज्वाला का दरबार

Mon, 21 Sep 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में रविवार को मां ज्वाला का दरबार श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। दिनभर करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से सराबोर रहा और दोपहर होते-होते दर्शन के लिए लगी कतारें लंगर भवन तक जा पहुंचीं। मौसम साफ और सुहावना रहने से श्रद्धालुओं को गर्मी से भी काफी राहत मिली।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने स्वयं कमान संभाली और कतारबद्ध तरीके से सुगम दर्शन करवाए। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए शीतल पेयजल, टेंट की छाया और दो समय लंगर की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि आगामी नवरात्र मेलों के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जल्द ही मंदिर न्यास की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी आवश्यक प्रबंधों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचे 2,000 श्रद्धालु
कांगड़ा। माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में रविवार को 2,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की आवाजाही जारी रही। मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे, जिससे सभी ने सुगमता से दर्शन किए।
विज्ञापन


चामुंडा धाम में 2,500 भक्तों ने टेका माथा
चामुंडा (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में रविवार को करीब 2,500 श्रद्धालुओं ने माता चामुंडा और नंदिकेश्वर महादेव के चरणों में हाजिरी भरी। सुबह से मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा। भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर प्रशासन ने साफ-सफाई, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था पर विशेष फोक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें