फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मेडिकल कॉलेज टांडा में सुरक्षा व्यवस्था फेल चोरी हो रहे तीमारदारों के जूते-चप्पल

Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। प्रदेश के दूसरे बड़े मेडिकल कॉलेज टांडा में पांच जिलों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मगर अस्पताल आने वाले तीमारदारों के जूते-चप्पल वहां से चोरी हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर जब मरीज या उनके तीमारदार अपने जूते और चप्पलें उतारकर अंदर जा रहे हैं, वापस आने पर आईपीडी के बाहर से ये गायब हो रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर कहीं न कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में सुरक्षा पहरा सही न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा तीमारदारों का अन्य सामान भी चोरी हो रहा है। मगर अस्पताल प्रशासन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार टांडा के जच्चा बच्चा वार्ड में तीमारदारों को प्रसव प्रसूति कक्ष में जाने के लिए अपने जूते और चप्पल प्रवेश द्वार के बाहर ही खोलकर जाने का निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन यहां पर किसी भी गार्ड को तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में शातिर मौके का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी की घटना शुक्रवार और शनिवार को टांडा में पेश आई, जब तीमारदार कमरे से बाहर निकले तो उनके जूते और चप्पल गायब थे। यह घटना टांडा मेडिकल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर करती है।


अस्पताल में हो रही चोरियों के लिए सुरक्षा कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि जच्चा-बच्चा वार्ड सहित अन्य स्थानों पर गस्त करते रहें, जिससे कि चोरों का पता चल सके। मामला ध्यान में आया है इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अशोक वर्मा, एमएस, टांडा मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें