फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धनोट में की 137 लोगों की टीबी जांच, 9 में मिले लक्षण

Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनोट में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 137 लोगों की टीबी की जांच की गई, जिसमें 9 लोगों में लक्षण पाए गए। अब इन नौ लोगों की आगामी टीबी जांच की जाएगी। इस मौके पर डॉ. मनीषा, स्वास्थ्य सुपरवाइजर मनदीप सिंह, अश्वनी कुमार, रजनीश कुमार हेल्थ वर्कर, अंकज चौधरी, तन्वी धीमान, काजल, रजनी, श्वेता आदि ने सहयोग दिया। शिविर में आए कई लोग इसलिए मायूस होकर लौटे गए क्योंकि उनका लिस्ट में नाम न होने के चलते चेकअप नहीं किया गया। यह सभी लोग 60 साल के ऊपर के बताए जा रहे हैं। हालांकि शिविर में मौजूद डॉ. मनीषा ने बताया कि लोगों की तादाद ज्यादा होने के चलते और मशीन की बैटरी खत्म होने के चलते लगभग 15 मिनट के लिए कार्य बाधित हुआ था और उसके बाद सुचारू रूप से चला। मशीन छोटी होने के कारण भी देरी हुई और जिन लोगों के नाम लिस्ट में नही थी और तादाद ज्यादा होने के कारण उन लोगों का चेकअप नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें