फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खोली में सूने घर से गहने और नकदी उड़ा ले गए शातिर

Wed, 30 Apr 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत खोली गांव में चोरी की एक और वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खोली गांव के रणजीत सिंह ने बताया कि वह 26 अप्रैल को अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में गए थे और जब 28 अप्रैल की शाम घर लौटे, तो दरवाजे खुले और ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से नथ, नामटीका, दो सोने के कड़े, मंगलसूत्र और 15 हजार रुपये नकद गायब थे।
उन्होंने तुरंत पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी अंकित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले पुलिस थाना जवाली के तहत एक पुलिस कर्मचारी के घर में भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें