फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की आवाज को कुचल रही है कांग्रेस सरकार : परमार

विज्ञापन
विपिन सिंह परमार।
विज्ञापन
धर्मशाला। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह से भाजपा के विधायक विपिन सिंह परमार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से छल कर रही है। जो पार्टी चुनाव से पहले एक साल में एक लाख नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आई थी, उसी सरकार में आज युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

यहां जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में अनुबंध भर्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि अब युवाओं की भर्ती कैसे होगी। परमार ने सरकार पर हर दिन नए तरीके से नौकरियां खत्म करने और कर्मचारियों को बाहर निकालने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
विधायक ने कहा कि सरकार वेतन काटने, प्रोमोशन रोकने और कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश में लगी है। उन्होंने शिक्षकों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले चार शिक्षकों को प्रदर्शन में शामिल होने के चलते निलंबित कर दिया गया। सरकार शिक्षकों की आवाज कुचल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें