फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग आज होगा बहाल

Sat, 26 Sep 2026 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी बीआरओ मार्ग शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहा। उदयपुर से कड़ूनाला के बीच बीआरओ की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते सप्ताह में दो दिन मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जा रहा है। अब शनिवार सुबह 8 बजे वाहनों की आवाजाही बहाल की जाएगी।
कड़ूनाला में हुए सड़क हादसे के बाद बीआरओ की ओर से मार्ग बंद रखने की समयसारिणी तय की गई है। वीरवार रात मार्ग पर ब्लास्टिंग का कार्य भी किया गया था। इसके चलते सड़क को 24 घंटे के लिए बंद रखा गया।
मार्ग बंद होने के कारण पांगी जाने वाले सब्जी, फल और अन्य मालवाहक वाहनों को एक दिन छोड़कर पांगी पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, समयसारिणी की जानकारी न होने वाले वाहन चालकों को तिंदी में ही रोक दिया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को बीच रास्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांगीवासी मान सिंह, देवराज, अशोक, पवन, संजय और अंकु ने बताया कि शुक्रवार को सड़क बंद रहने की उन्हें जानकारी नहीं थी। इस कारण उन्हें आधे रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, एसडीएम पांगी अमन दीप ने बताया कि सप्ताह में दो दिन उक्त सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रखा जाता है। पांगी से कुल्लू और कुल्लू से पांगी आने-जाने वाले लोगों से इन दो दिनों में सफर न करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें