फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टारिंग के एक दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के सल्ली में टायरिंग के एक दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क ।
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग अपनी कार्यप्रणाली के चलते अक्सर चर्चा में रहता है। अब इसी तरह का एक नया मामला विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के सल्ली में पेश आया है। जहां वीरवार को सड़क पर टारिंग की गई है और शुक्रवार को ही उखड़ना शुरू हो गई है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर की गई टारिंग बहुत ही पतली है जो हाथ से आसानी से उखड़ रही है। एक दिन बाद ही उखड़ी टारिंग ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर लोक निर्माण विभाग शाहपुर मंडल के अधिशासी अभियंता अंकुश सूद शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और उन्होंने टारिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह मामला सल्ली बाजार का है। टारिंग करते समय ट्रैफिक बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण सड़क पर रोलिंग करने में दिक्कत हो रही थी। इसके कारण रोलिंग अच्छे से नहीं हो पाई है। शनिवार को यहां पर दोबारा टारिंग कर इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें