फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा बाईपास से घुरकड़ी चौक तक चकाचक होगी सड़क : काजल

Thu, 25 Sep 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वीरता के वार्ड-5 में विद्युत चलित हैंडपंप का उद्घाटन करते विधायक पवन काजल। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा बाईपास से घुरकड़ी चौक तक तीन किलोमीटर सड़क के टारिंग कार्य के लिए 75.14 लाख रुपये की अतिरिक्त ग्रांट मंजूर हुई है। अगले 10 दिनों के भीतर सड़क पर तीन इंच मोटी तारकोल की लेयर बिछाने का कार्य शुरू होगा। इससे कांगड़ा शहर, बीरता, घुरकड़ी और बज्रेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वह बुधवार को बीरता के वार्ड-5 में विद्युत चलित हैंडपंप का उद्घाटन किया। हैंडपंप चालू होने से स्थानीय 35 परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फोरलेन की समेला सुरंग से कांगड़ा बाईपास तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 10 दिनों के भीतर करवा दी जाएगी।
काजल ने कहा कि बीरता पंचायत के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण 14 करोड़ 40 लाख रुपये की डीपीआर विधायक प्राथमिकता योजना के तहत प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान उन्होंने जीएसटी सुधारों के तहत गरीब और मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाने का उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सीमेंट के दामों में पांच रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें