धर्मशाला के कोतवाली बाजार पेट्रोल पंप के बाहर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी। संवाद
धर्मशाला। सीएम सुक्खू की घोषित पर्यटन राजधानी कांगड़ा के मुख्यालय में अब निजी वोल्वो बसें जाम का कारण नहीं बनेंगी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे समय से पेश आ रही जाम की समस्या पर प्रशासन जागा है और इन बसों को सड़कों से हटा दिया है। अब रात को सड़कों पर यात्रियों को बैठाने के लिए लगनी वाली वोल्वो बसें पेट्रोल पंप के किनारे खड़ी होंगी। कोतवाली बाजार में हर दिन लोगों को पेश आ रही इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 12 जून के अंक में ‘रात को वोल्वो बसों की मनमानी, जाम से ठहर रही पर्यटन राजधानी’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से उठाया था।
इस पर प्रशासन ने भी एक्शन लिया है और लोगों को राहत दी। शहर की इस समस्या को लेकर रविवार रात को संवाददाता ने दोबारा से मौके पर पड़ताल की। इस दौरान पाया कि रात 8:00 बजे धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास पर खड़ीं वोल्वो बसें अपने रूटों के लिए चलना आरंभ हुई, लेकिन वे मुख्य सड़क पर नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप में आकर खड़ी हुईं। इसी स्थान पर यात्रियों को बसों में बैठाने के बाद ये अपने रूटों की ओर रवाना हुईं। वहीं, रात 9:00 बजे तक ऐसी व्यवस्था रही और जाम नहीं लगा। इस दौरान यहां यातायात पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
धर्मशाला के कोतवाली बाजार पेट्रोल पंप के बाहर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी। संवाद
धर्मशाला के कोतवाली बाजार पेट्रोल पंप के बाहर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी। संवाद