प्रदेश पौंग बांध समिति सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विस्थापितों के केस में विशेष बैठक करती हुई
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति की कार्यकारिणी की विशेष बैठक शनिवार को राजा का तालाब में हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे पौंग बांध विस्थापितों के केस पर चर्चा हुई। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट में दायर केस के शीघ्र निपटान के लिए हरसंभव प्रयास करने और कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान समिति ने वकील विनोद शर्मा से दूरभाष पर बातचीत की। उनके साथ मार्च माह के आखिरी सप्ताह में पौंग बांध विस्थापितों की विशेष बैठक करने पर सहमति बनी। इस दौरान समिति ने पौंग बांध विस्थापितों के लंबित ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिलाधीश कांगड़ा के साथ अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में मिलने की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में समिति अध्यक्ष हंस राज, उपाध्यक्ष एमएल कौंडल, विशंबर पगडोतरा, प्यारे लाल कौंडल, सचिव कुलदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष मुल्खराज चौधरी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद