फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कोटला-सोहल्दा में धंसने लगे एनएचएआई के लगाए डंगे

Fri, 25 Jul 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही से बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से की जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटला (कांगड़ा)। सोहल्दा-त्रिलोकपुर-32 मील को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सबसे गंभीर स्थिति उस स्थान की है, जहां एनएचएआई की ओर से लगाए गए सुरक्षा डंगे अब धीरे-धीरे ढहने लगे हैं। इससे सड़क धंसनी शुरू हो गई है और आमजन की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

डंगे लगाने के कुछ ही समय बाद इनमें दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। अब कई जगहों पर डंगे पूरी तरह से खिसक चुके हैं जिससे सड़क किनारे की मिट्टी भी बह रही है। भारी वाहनों की आवाजाही से समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ममता, रीना, सुरेखा, अनुज, रितेश महाजन, रितेश मेहरा, साहिल, सुमित सहित अन्य का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है और निगरानी का भी अभाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ढांचे कुछ ही महीनों में टूटने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाई जाए और जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता के पैसों की बर्बादी रोकी जा सके। उधर, लोेक निर्माण विभाग कोटला के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि डंगे का निर्माण एनएचएआई की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें